Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

शैलेन्द्र प्रताप सिंह सीआईएसएफ में डीआईजी पद पर प्रोन्नत


दिल्ली। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कार्यरत शैलेन्द्र प्रताप सिंह को संघ लोक सेवा आयोग की सिफारिश पर उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी यह पदोन्नति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण का परिणाम है। शैलेन्द्र प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद लखनऊ के निवासी हैं। वह दर्शनशास्त्र में स्नातकोत्तर हैं तथा उन्होंने इस विषय में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

 वह यूपीएससी 2004 बैच के अधिकारी हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में देश के विभिन्न राज्यों एवं संवेदनशील स्थानों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। इसके अतिरिक्त श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में भी अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के अंतर्गत हैती में कंटीजेन्ट कमाण्डर के रूप में कार्य करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।