
गोण्डा 14 अगस्त 2026* - विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर शुक्रवार को जनपद में विभिन्न विद्यालयों में अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी लगाकर वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान हुई त्रासदी और विस्थापन की पीड़ा को स्मरण किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को विभाजन से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम, विस्थापन और उस दौर में लोगों द्वारा झेली गई कठिनाइयों की जानकारी दी गई।
शहर के टाउन हॉल परिसर में भी अभिलेख प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में विभाजन से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख, चित्र एवं ऐतिहासिक सामग्री प्रदर्शित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने टाउन हॉल परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभाजन की त्रासदी से जुड़े अभिलेखों एवं चित्रों के माध्यम से इतिहास को समझा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन लाखों लोगों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान अपनों को खोया और विस्थापन की पीड़ा झेली। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को इतिहास के उस कठिन दौर से परिचित कराने के साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का महत्व समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को प्रदर्शित अभिलेखों एवं चित्रों के संबंध में जानकारी दी गई तथा विभाजन की घटनाओं के ऐतिहासिक एवं सामाजिक प्रभाव से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया गया।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन
Program की और खबरें
📰
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से निखरेगी दिव्यांगजनों की प्रतिभा
3 days ago
रसोइयों को मिला कैशलेश चिकित्सा कार्ड मानदेय वृद्धि का प्रतीकात्मक चेक...
4 days ago
बीआरसी हलधरमऊ पर रसोइयों को बांटे गए कैशलेश चिकित्सा आयुष्मान कार्ड
4 days ago