गोण्डा14 मई। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के बी.एड. विभाग एवं आई.क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वावधान में आज मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “मानसिक स्वास्थ्य सहायता सेवा” विषय पर एक विस्तृत परिचर्चा का आयोजन महाविद्यालय के मुख्य परिसर स्थित ललिता शास्त्री सभागार में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मनोवैज्ञानिक पूजा यादव ने बी.एड. के छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति एंग्जाइटी एवं डिप्रेशन जैसी समस्याओं से बचना चाहता है, तो उसे ऐसे लोगों से दूरी बनानी चाहिए जो उसके भीतर नकारात्मकता उत्पन्न करते हों तथा हतोत्साहित करने का प्रयास करते हों। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव प्रसन्न रहने, अपने प्रियजनों से अपनी समस्याओं को साझा करने तथा जीवन में कभी हार न मानने की प्रेरणा दी।
वक्ता पूजा यादव ने यह भी कहा कि माता-पिता से नियमित संवाद बनाए रखना तथा अपनी समस्याओं को उनसे साझा करना मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि कोई व्यक्ति लगातार पाँच दिनों तक मानसिक तनाव, चिंता अथवा अवसाद जैसी समस्याओं से जूझ रहा हो तो उसे तत्काल किसी मनोचिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपा गुप्ता ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.एड. विभागाध्यक्ष एवं मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के डीन प्रो. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के तीनों परिसरों—मुख्य परिसर, विज्ञान परिसर एवं बी.एड. परिसर—के विद्यार्थियों के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं अपनी समस्याओं को साझा कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में प्रो. राजीव अग्रवाल, प्रो. श्रीनिवास राव, डॉ. वंदना भारतीय, प्रतिभा सिंह, डॉ. ममता शुक्ला, राजेन्द्र नाथ मिश्र सहित अन्य प्राध्यापकगण एवं बी.एड. विभाग के छात्राध्यापक/छात्राध्यापिकाएं उपस्थित रहे। 
एलबीएस में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य हेतु किया गया जागरूक कार्यक्रम आयोजित
Program की और खबरें
709 दिव्यांगजनों में 1030 सहायक उपकरण का वितरण शेष को मिलेगा अगलीबार
1 hour ago
डीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
1 week ago
बेटी बचाव बेटी पढाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
1 week ago📰