आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने वन टांगिया गांव की 40 महिलाओं में वितरित की सिलाई मशीन
गोण्डा 25 दिसम्बर,2025*। वनटांगिया ग्राम रामगढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) विभाग द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं सामाजिक सहभागिता के साथ किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत “सत्य सरोज फाउंडेशन” के सहयोग से ग्रामीण 40 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मंडलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्षा एवं आयुक्त, देवीपाटन मण्डल की धर्मपत्नी श्रीमती गरिमा भूषण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ जिलाधिकारी गोण्डा प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, पुलिस अधीक्षक गोण्डा की धर्मपत्नी तन्वी जायसवाल तथा एलबीएस डिग्री कॉलेज प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।
अतिथियों द्वारा चयनित 40 महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि गरिमा भूषण ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। सिलाई मशीन जैसे संसाधन महिलाओं को घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगे और उनकी आय में वृद्धि करेंगे। उन्होंने सत्य सरोज फाउंडेशन एवं एनआरएलएम विभाग के प्रयासों की सराहना की।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, संसाधन एवं बाजार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने एनआरएलएम की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्थायी आजीविका से जोड़ना है। वहीं श्रीमती तन्वी जायसवाल एवं वर्षा सिंह ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सत्य सरोज फाउंडेशन एवं एनआरएलएम विभाग की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और महिलाओं के चेहरों पर आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी तरबगंज विश्वामित्र, डीसीएनआरएलएम जेएन राव, डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद, खंड विकास अधिकारी नवाबगंज सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Program की और खबरें
📰
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से निखरेगी दिव्यांगजनों की प्रतिभा
3 days ago
रसोइयों को मिला कैशलेश चिकित्सा कार्ड मानदेय वृद्धि का प्रतीकात्मक चेक...
4 days ago
बीआरसी हलधरमऊ पर रसोइयों को बांटे गए कैशलेश चिकित्सा आयुष्मान कार्ड
4 days ago