गोंडा 28 फरवरी, 2026*।लोकभवन सभागार, लखनऊ में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उज्ज्वला गैस योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण से संबंधित सजीव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ प्रदान किया गया।
उक्त क्रम में जनपद गोण्डा के कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लगभग 400 चयनित लाभार्थियों को ₹569.50 की राशि का सब्सिडी प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम में विधायक कटरा बाजार
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की और कहा कि उज्ज्वला योजना ने ग्रामीण और जरूरतमंद परिवारों, विशेष रूप से महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य और जीवन में सुधार किया है।
मा० विधायक कटरा बाजार ने कहा कि मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को सम्मानजनक जीवन दे रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्ध हो रही है।
इस अवसर पर लाभार्थियों ने भी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नि:शुल्क गैस रिफिल सब्सिडी से उन्हें आर्थिक राहत मिली है और त्योहारों के इस मौसम में यह एक बड़ी सौगात है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उज्ज्वला गैस के लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के चेक का वितरण
Program की और खबरें
टेढ़ी नदी में 50 हजार मत्स्य बीज अंगुलिकाओं का संचय पूर्व मंत्री की उप...
1 week ago
कृषि निवेश अनुदान एवं आपदा राहत सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित
2 weeks ago📰
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिगरगंज में लगा जनकल्याणकारी शिविर पात्रों क...
2 weeks ago