गोण्डा 29 अक्टूबर 2026* - लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्धारित कार्यक्रमों के तहत राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रातः 8 बजे पंतनगर तिराहे से अम्बेडकर चौराहे तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे अम्बेडकर चौराहे से गांधी पार्क मैदान तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। गांधी पार्क में दौड़ समाप्त होने के बाद सुबह 9 बजे पुरस्कार वितरण एवं जलपान की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, दोपहर 12 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापना हेतु स्थल का शिलान्यास किया जाएगा।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विद्यालयों में प्रभातफेरी, रैली, निबंध, क्विज, वाद-विवाद, संवाद, पोस्टर प्रतियोगिता एवं नाट्य मंचन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर निकायों द्वारा साफ-सफाई अभियान चलाने के साथ सार्वजनिक स्थलों पर सरदार पटेल के जीवन एवं योगदान से संबंधित पोस्टर-बैनर प्रदर्शित किए जाएंगे। अस्पतालों में फल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य मेलों तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने की योजना भी है।
इसके अतिरिक्त, विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के अंतर्गत प्रातः 10 बजे गांधी पार्क स्थित डॉ. संपूर्णानंद प्रेक्षागृह, टाउन हॉल में जनपद स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें लोक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं होंगी। युवा उत्सव की थीम “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” निर्धारित की गई है।
प्रातः 11 बजे जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम
Program की और खबरें
टेढ़ी नदी में 50 हजार मत्स्य बीज अंगुलिकाओं का संचय पूर्व मंत्री की उप...
2 weeks ago
कृषि निवेश अनुदान एवं आपदा राहत सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित
2 weeks ago📰
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिगरगंज में लगा जनकल्याणकारी शिविर पात्रों क...
2 weeks ago