शान्ति सुरक्षा के मद्देनजर एसपी ने पुलिस बल समेत शहर में किया गश्त शहर
गोण्डा। आज दिनांक 19.02.2025 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना को0 नगर क्षेत्रांतर्गत प्रमुख चौराहों, तिराहों, सर्राफा मार्केट, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व अन्य चिन्हित स्थानों पर पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा आवश्यक सुरक्षा उपायों के बारे में अवगत कराया।
उन्होंने गश्त के दौरान सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण की समस्या पर ध्यान देते हुए दुकानदारों को चेतावनी दी गयी कि वे सड़क किनारे अतिक्रमण न करें। तथा संबंधित दुकानदारों को बुलाकर सड़क पर अतिक्रमण करने से बचने की सलाह दी। महोदय द्वारा प्र0नि0 को0 नगर को निर्देशित किया गया कि वे लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त करें ताकि लोग सुरक्षित महसूस करें। इसके साथ ही, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, सर्राफा बाजार, कस्बों, चैराहों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई। साथ ही इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने के लिए बताया गया।
जाम की स्थिति और संदिग्ध वाहनों की जांच हेतु महोदय द्वारा यातायात प्रभारी को निर्देश दिया गया कि वह शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों का निरीक्षण करें और जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दें। तथा बॉर्डर एरिया पर पिकेट लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच करने की भी सलाह दी, ताकि कोई अपराधी जिले की सीमा से बचकर न निकल सके। महोदय द्वारा व्यापारी बन्धुओं से वार्ता कर अपने प्रतिष्ठानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी।
इस अवसर पर प्र0नि0 को0 नगर संतोष कुमार मिश्रा सहित पुलिस के अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Patrol की और खबरें
त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने भारी पुलिस बल समेत पैदल गश्त कर आम जनता...
एक महीने पहले
नवरात्रि एवं ईद के मद्देनजर एसपी ने भारी पुलिस बल समेत शहर में किया पै...
7 महीने पहले
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भारी पुलिस बल समेत गश्त करके एसपी ने कराया...
9 महीने पहले📰