गोण्डा 02 अक्टूबर 2026 ।
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती के शुभ अवसर पर जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में प्रभारी जिलाधिकारी /मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में प्रभारी जिलाधिकारी /मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद के साथ अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल एवं नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, अपर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, अपर उपजिलाधिकारी बृजेश वर्मा, अपर उपजिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। अधिकारियों ने कहा कि बापू के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनके आदर्शों पर चलकर देश सेवा में अग्रसर होना चाहिए।
इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिससे सभागार देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम के उपरांत कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
इसके साथ ही गाँधी पार्क में प्रभारी जिलाधिकारी /मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवारजनों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इन वीर सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही हमें आजादी मिली है और हमें उनके योगदान को सदैव स्मरण रखना चाहिए।
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में “हमारा संविधान - हमारा स्वाभिमान” विषय पर एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी /मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को गांधी पार्क से रवाना किया गया। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर शहरभर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया तथा गांधी जी के “स्वच्छता ही सेवा है” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा की छात्राओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर उनके विचारों एवं उनके आदर्शों के आधार पर छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी जिलाधिकारी /मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारी तथा अन्य लोगों को इन दोनों महान पुरुषों के संबंध में तथा उनके आदर्शों व विचारों पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी दी तथा छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को उपहार भेंट किया।
जनपद में इस अवसर पर आयोजित सभी कार्यक्रमों ने राष्ट्रभक्ति, सेवा, सत्य, अहिंसा एवं स्वाभिमान के मूल्यों को जनमानस में पुनर्स्थापित किया। महात्मा गांधी जयंती पर तहसील कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम पतिसा में स्वतंत्रता वर्ष- 1942 के संग्राम सेनानी रामअचल द्विवेदी आचार्य को उनके आवास पर जाकर अंग वस्त्र व भगवत गीता देकर उपजिलाधिकारी करनैलगंज ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी अधिकारीगण, कर्मचारीगण, शासकीय अधिवक्ता सुशील त्रिपाठी सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कलेक्ट्रेट में सीडीओ ने ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई शपथ
Oath की और खबरें
सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के पद की ली शपथ
5 महीने पहले📰
सम्राट चौधरी ने बिहार के 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में संभाली कमान
6 महीने पहले
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एसपी ने दिलाई निष्पक्ष मतदान की शपथ
9 महीने पहले



