Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

सब्जी लेकर घर लौटते समय युवक की घात लगाये लोगों ने की बेरहमी से हत्या हड़कंप

गोंडा। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र की  ग्रामपंचायत अशोकपुर के गांव दूबे पुरवा निवासी 20 वर्षीय प्रदीप दूबे पर शनिवार को ग्राम पंचायत गंडाही के अहिरन पुरवा के पास पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने हमला कर दिया। घटना की सूचना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। इस वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आस पास के लोगों ने आनन फानन में एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप शनिवार को मदरहवा चौराहा की साप्ताहिक मंडी से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में उस पर हमला कर दिया गया।