Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

मेडिकल कालेज से लापता मरीज को पुलिस ने किया बरामद


गोंडा। सादुल्लानगर निवासी वासिद कल एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे जिन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जहां उनके परिजन वासिद को बेड पर अकेला छोड़कर एंबुलेंस की तलाश में चले गए और वापस आने पर वासिद बेड से गायब मिले। घायल मरीज के गायब होने से मेडिकल कॉलेज में हड़कम्प मच गया जिसके संबंध में परिजनों द्वारा नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराया गया जिसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने वासिद की तलाश शुरू की और आज दोपहर लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के पास उन्हें बरामद करके परिजनों को सौंप दिया ।
पुलिस की पूछताछ में वासिद ने खुद उठकर अस्पताल से जाने की बात कुबूल की है लेकिन इस घटना से मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।