Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

देवी पाटन मण्डल में धार्मिक प्रगति को मिली नई गति पर्यटन मंत्री ने की समीक्षा बैठक

गोंडा। महाराजा सुहेलदेव सभागार देवीपाटन मण्डल गोण्डा में माननीय मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति उ० प्र० जयवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित वित्तीय वर्ष -2026-27 की कार्ययोजना एवं निर्माण कार्यों की मण्डलीय समीक्षा बैठक की    गई।  जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर, विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, विधायक कटरा बाजार बावन सिंह,विधायक करनैलगंज अजय सिंह, विधायक गौरा प्रभात वर्मा, मंडलायुक्त दे ी पाटन मण्डल दुर्गा शक्ति नागपाल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, सांसद गोण्डा/केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री प्रतिनिधि,सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि तथा संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।