गोण्डा 24 जुलाई, 2026*। मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु, श्रम बन्धु व व्यापार बन्धुओं की बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। उद्योग बन्धु की बैठक में सर्वप्रथम पिछले कार्यवृत्ति की अनुपालन स्थिति जानी गयी। सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं से अवगत होते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग के स्तर से आवेदनकर्ता की पात्रता व सभी संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद अधिकारियों को अग्रसारित किया जाय।
सभी लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण हेतु विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया जाय।
बैठक में सीडीओ ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उद्योग बंधुओं एवं व्यापार बन्धुओं व श्रम बन्धुओं की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान समय से करना सुनिश्चित करें।
बैठक में उद्योग व अन्य विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि व्यापार बन्धुओं व उद्योग बन्धुओं के व्यापार में अपेक्षित सहयोग करना सुनिश्चित करें।
बैठक में व्यापारियों ने अपने-अपने सुझाव दिये जिस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी मिलकर समस्या का समय से समाधान करायें।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एलडीएम विनोद तिवारी, आयकर विभाग के अधिकारीगण, उद्यमी मित्र संदीप द्विवेदी सहित उद्योग, व्यापार, श्रम बन्धु के पदाधिकारीगण अन्य सभी सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उद्योग व्यापार एवं श्रम बंधुओं द्वारा अवगत कराए गए समस्याओं समय से करें समाधान- सीडीओ
Meeting की और खबरें
एसपी ने की अपराध समीक्षा गोष्ठी अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के द...
23 hours ago
डीएम के निर्देश पर टीकाकरण में लापरवाही पर 39 एएनएम को जारी की गई शोका...
3 days ago
प्रभारी प्राचार्य ने नियंता परिषद को दिए निर्देश छात्रहित सर्वोपरि
3 days ago