गोण्डा 29 जून,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण अभियान, ई-वेस्ट प्रबंधन तथा विभिन्न विभागों को आवंटित लक्ष्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
*मॉडल साइड वृक्षारोपण के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश*
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित कम से कम पांच स्थानों का चयन कर उन्हें मॉडल साइड वृक्षारोपण स्थल के रूप में चिन्हित करें तथा दो दिवस के भीतर इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि आगामी वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी गंभीरता से सुनिश्चित करे। साथ ही सभी विभागों को उनके लिए निर्धारित वृक्षारोपण लक्ष्य से भी अवगत कराया गया।
*अनुपस्थित अधिकारी पर कार्रवाई एवं ई-वेस्ट प्रबंधन की समीक्षा*
बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर एआर कोऑपरेटिव रविशंकर का वेतन रोकने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों को समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली अपनाने की हिदायत दी। इसके अतिरिक्त जनपद की सभी नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों को ई-वेस्ट का नियमित संग्रहण कर सुरक्षित रूप से एकत्रित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटरों की प्रगति एवं संचालन की भी विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी एनआरएलएम, एडीपीआरओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण संबंधी अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला गंगा एवं पर्यावरण समिति की बैठक डीएम की अध्यक्षता में संपन्न
Meeting की और खबरें
एसपी ने की अपराध समीक्षा गोष्ठी अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के द...
7 minutes ago
डीएम के निर्देश पर टीकाकरण में लापरवाही पर 39 एएनएम को जारी की गई शोका...
2 days ago
प्रभारी प्राचार्य ने नियंता परिषद को दिए निर्देश छात्रहित सर्वोपरि
3 days ago