गोण्डा 19 जून 2026* - राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) एवं पूर्व सांसद राजेश वर्मा शनिवार को जनपद गोण्डा के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे तथा जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। अगले दिन वह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजेश वर्मा शनिवार अपराह्न 4 बजे लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा बाराबंकी एवं रामनगर होते हुए गोण्डा के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका आगमन सायं 6:30 बजे सर्किट हाउस गोण्डा में प्रस्तावित है।
गोण्डा पहुंचने के बाद वह सायं 7 बजे जिलाधिकारी के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में योग दिवस कार्यक्रम के सफल संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।
इसके उपरांत रात्रि 8 बजे वह जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर क्षेत्रीय विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस गोण्डा में होगा। 21 जून को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल होंगे।
गोंडा में योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे राज्यमंत्री राजेश वर्मा
Meeting की और खबरें
एसपी ने की अपराध समीक्षा गोष्ठी अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के द...
7 minutes ago
डीएम के निर्देश पर टीकाकरण में लापरवाही पर 39 एएनएम को जारी की गई शोका...
2 days ago
प्रभारी प्राचार्य ने नियंता परिषद को दिए निर्देश छात्रहित सर्वोपरि
3 days ago