बालपुर गोण्डा। बालपुर में साप्ताहिक बाजार हाट लगाए जाने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय नागरिकों, किसानों, व्यापारियों एवं युवाओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में कहा कि बालपुर बाजार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक उपयोग की वस्तुएं मनमाने एवं अपेक्षाकृत अधिक दामों पर बेची जा रही हैं, जिससे आम जनता को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आलू, प्याज, टमाटर, फल, खाद्य तेल, चीनी, रिफाइंड सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्य आसपास के कस्बों और जनपद मुख्यालय की तुलना में अधिक हैं। ऐसे में क्षेत्र की जनता को राहत दिलाने के लिए बालपुर बाजार में सप्ताह में एक दिन साप्ताहिक बाजार का आयोजन आवश्यक है।
बैठक में यह भी कहा गया कि साप्ताहिक बाजार लगने से स्थानीय किसानों, सब्जी उत्पादकों एवं छोटे व्यापारियों को अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। इससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
उपस्थित लोगों ने कहा कि साप्ताहिक बाजार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और आम उपभोक्ताओं को महंगाई व मनमानी कीमतों से राहत मिलेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस संबंध में जल्द ही जिलाधिकारी गोण्डा को ज्ञापन सौंपकर बालपुर बाजार में साप्ताहिक बाजार शुरू कराने की मांग की जाएगी।
बैठक में प्रधान धर्मपाल सिंह, राम कुमार शुक्ला, राहुल तिवारी, गिरिजा शंकर तिवारी, सतीश तिवारी, थानेदार ओझा, दीपक मिश्र, नरेन्द्र दूबे, सुनील तिवारी, तरुण शुक्ला, महराज दत्त पाण्डेय, सुनीत मिश्र, आकाश शुक्ला, पुजारी कुलदीप शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी, मिश्र,मनोज पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।
बालपुर में साप्ताहिक बाजार लगाए जाने के मुद्दे पर बैठक में बनी रणनीति
Meeting की और खबरें
डीएम की अध्यक्षता में एचपीवी वैक्सीन एवं पल्स पोलियो अभियान हेतु बैठक
3 दिन पहले
देवीपाटन एवं बस्ती मण्डल की विकास योजनाओं पर मंथन कनेक्टिविटी परियोजना...
1 सप्ताह पहले📰
गोंडा में योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे राज्यमंत्र...
1 सप्ताह पहले