गोण्डा 07 मई,2026*।
उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह का गुरुवार को जनपद में आगमन हुआ। उन्होंने सर्किट हाउस में महिला सम्बन्धी जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान 09 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 04 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करा दिया गया, जबकि 05 प्रकरणों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील समाधान शासन की प्राथमिकता है। महिलाओं को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक पीड़िता को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जाए। इससे पूर्व उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र शिवाबख्तावर का निरीक्षण किया, यहां जर्जर भवन देखकर नाराजगी जताते हुए यथाशीघ्र सही कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने यहां कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बच्चों के खानपान व साफ-सफाई को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाय। इसके बाद उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय तथा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं एवं बच्चों को सरकार की योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए सहायता और सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए यहां आने वाली प्रत्येक महिला के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। सर्किट हाउस में जनसुनवाई के बाद विकास खण्ड पंडरीकृपाल में आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यहां आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व समूह सखियों के साथ विभिन्न महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं को लेकर जागरूकता पर चर्चा की।
उन्होंने कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकें।
इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अहमद हसन, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा, सेंटर मैनेजर चेतना सिंह, पंकज कुमार राव आदि मौजूद रहे।
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई निरीक्षण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम में हुई शामिल
Meeting की और खबरें
एसपी ने की अपराध समीक्षा गोष्ठी अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के द...
7 minutes ago
डीएम के निर्देश पर टीकाकरण में लापरवाही पर 39 एएनएम को जारी की गई शोका...
2 days ago
प्रभारी प्राचार्य ने नियंता परिषद को दिए निर्देश छात्रहित सर्वोपरि
3 days ago