गोण्डा, 25 अप्रैल 2026 — जिलाधिकारी गोण्डा ने (एनएचआरसी) द्वारा वर्ष 2026 के लिए आयोजित 12वीं राष्ट्रीय लघु फिल्म प्रतियोगिता में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जनपदवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में संवेदनशीलता विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए खुली है। प्रतिभागी हिंदी, अंग्रेजी या किसी भी भारतीय भाषा में 3 से 10 मिनट की अवधि की लघु फिल्म बनाकर अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। अन्य भाषाओं में बनी फिल्मों के साथ अंग्रेजी सबटाइटल अनिवार्य होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1.50 लाख रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपये निर्धारित है। इसके अतिरिक्त जूरी की संस्तुति पर अधिकतम चार फिल्मों को ‘स्पेशल मेंशन’ प्रमाणपत्र के साथ 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संगठनों, युवा समूहों एवं ग्राम पंचायतों से अपील की है कि वे इस प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और युवाओं सहित आमजन को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां 30 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम nhreshortfilm@gmail.com पर प्रेषित कर सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन पत्र एनएचआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
युवाओं के लिए सुनहरा मौका मानवाधिकार विषय पर फिल्म बनाकर जीतें लाखों के पुरस्कार
Meeting की और खबरें
एसपी ने की अपराध समीक्षा गोष्ठी अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के द...
7 minutes ago
डीएम के निर्देश पर टीकाकरण में लापरवाही पर 39 एएनएम को जारी की गई शोका...
2 days ago
प्रभारी प्राचार्य ने नियंता परिषद को दिए निर्देश छात्रहित सर्वोपरि
3 days ago