गोण्डा 22 अप्रैल, 2026* -
बुधवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में चल रहे विभिन्न विभागों के भवन निर्माण कार्य, बाउंड्री वाल, मंदिरों के सौन्दर्यीकरण, स्टेडियम आदि के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों को समय से पूरा किया जाय। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई भी समझौता न किया जाए। जिन भवन निर्माण में बजट के अभाव से कार्य रुका है उसे बजट मंगाकर पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यदायी संस्थाएं सभी निर्माण कार्यों को समय से पूरा करें। देर से निर्माण पूरा करने पर शासकीय धन की क्षति होती है। जिलाधिकारी ने कहा कि जो निर्माण कार्य मामूली सी कमी होने के कारण शतप्रतिशत पूर्ण नहीं हो पा रहे है। उन सभी निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। जो कमी है उसे तत्काल पूरा कर सम्बन्धित विभाग को हैंडओवर किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, डीएसटीओ एन.के. सिंह, एक्सईएएन प्रान्तीय प्रमोद त्रिपाठी, एक्सईएएन निर्माण खण्ड 1 सुरेश राम, एक्सईएएन ग्रामीण अभिन्यंत्रण विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक पर्यटन सूचना अधिकारी वंदना पांडेय, उद्यान विभाग बेसिक शिक्षा विभाग, आईटीआई, सभी संबंधित निर्माण कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण सहित अन्य सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा बैठक दिए जरूरी निर्देश
Meeting की और खबरें
एसपी ने की अपराध समीक्षा गोष्ठी अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के द...
7 minutes ago
डीएम के निर्देश पर टीकाकरण में लापरवाही पर 39 एएनएम को जारी की गई शोका...
2 days ago
प्रभारी प्राचार्य ने नियंता परिषद को दिए निर्देश छात्रहित सर्वोपरि
3 days ago