गोण्डा 08 अप्रैल,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में ग्रामीण परिवहन सेवा के संचालन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एआरएम रोडवेज, एआरटीओ प्रवर्तन आर.सी भारतीय तथा विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को सुदृढ़ बनाना तथा आमजन, विशेषकर ग्रामीण यात्रियों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना था।
जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रस्तावित ग्रामीण परिवहन सेवा इस प्रकार संचालित की जाए कि ग्रामीण अंचलों से यात्रियों को लेकर वाहन ब्लॉक मुख्यालय, तहसील मुख्यालय होते हुए जिला मुख्यालय तक नियमित रूप से आवागमन करें। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को न केवल ब्लॉक एवं तहसील स्तर तक पहुंचने में सुविधा होगी, बल्कि जिला मुख्यालय तक उनकी पहुंच भी आसान और सुलभ हो सकेगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिवहन सेवा के मार्ग, समय सारणी तथा संचालन व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से तैयार किया जाए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सेवा का संचालन समयबद्ध एवं सुरक्षित तरीके से किया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार सहित रोडवेज विभाग, परिवहन विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर इस योजना को शीघ्र धरातल पर लागू करने के निर्देश दिए गए।
ग्रामीण परिवहन सेवा संचालन पर विचार जिला तहसील एवं ब्लाक मुख्यालय तक होगी पहुंच
Meeting की और खबरें
एसपी ने की अपराध समीक्षा गोष्ठी अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के द...
2 घंटे पहले
डीएम के निर्देश पर टीकाकरण में लापरवाही पर 39 एएनएम को जारी की गई शोका...
2 दिन पहले
प्रभारी प्राचार्य ने नियंता परिषद को दिए निर्देश छात्रहित सर्वोपरि
3 दिन पहले