गोण्डा 07 अप्रैल,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में हीट वेव (लू) से बचाव एवं उससे उत्पन्न संभावित आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों सहित पंचायत विभाग, जल निगम विभाग ग्रामीण एंव शहरी, नलकूप विभाग, सिंचाई विभाग, अग्निशमन विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि मंडी परिषद, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, खाद्य एंव रसद विभाग, कृषि विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका/नगर पंचायत, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग व अन्य विभागों के प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि हीट वेव के दृष्टिगत सभी संबंधित विभाग सतर्कता बरतें तथा आमजन को लू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि अस्पतालों में आवश्यक ओ0आर0एस0, दवाइयों, पेयजल एवं बेड की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
नगर निकायों एवं पंचायत विभाग को सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा छायादार स्थलों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए पानी एवं छाया की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये गए। शिक्षा विभाग को विद्यालयों में बच्चों को हीट वेव से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने तथा अत्यधिक गर्मी की स्थिति में समय परिवर्तन पर विचार करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त श्रम विभाग को निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने तथा दोपहर के समय कार्य से बचाव हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही आमजन से अपील की गई कि अत्यधिक गर्मी के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें पर्याप्त पानी पिएं एवं धूप से बचाव के उपाय अपनाएं।
बैठक में बाढ़ से संबंधित तैयारियों, तटबंधों की नियमित निगरानी एवं मरम्मत कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए, बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि हीट वेव से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, समस्त उप जिलाधिकारीगण, समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारगण, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव तथा सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
हीट वेव लू से बचाव एवं उत्पन्न संभावित आपदाओं के प्रभावी प्रबन्धन के निर्देश
Meeting की और खबरें
डीएम की अध्यक्षता में एचपीवी वैक्सीन एवं पल्स पोलियो अभियान हेतु बैठक
3 दिन पहले
देवीपाटन एवं बस्ती मण्डल की विकास योजनाओं पर मंथन कनेक्टिविटी परियोजना...
1 सप्ताह पहले📰
गोंडा में योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे राज्यमंत्र...
1 सप्ताह पहले