Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

बलरामपुर चीनी मिल्स के एमडी ने की सीएम योगी से मुलाकात उद्योग विकास पर अहम चर्चा




लखनऊ। प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक में बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विवेक सरावगी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया। 

इस दौरान कंपनी की कार्यकारी निदेशक अवन्तिका सरावगी भी मौजूद रहीं। बैठक में उत्तर प्रदेश में चीनी उद्योग की वर्तमान स्थिति, उत्पादन क्षमता और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।विवेक सरावगी ने मुख्यमंत्री को कंपनी द्वारा किए जा रहे आधुनिकीकरण, तकनीकी उन्नयन और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रयासों की जानकारी दिया।

 उन्होंने बताया कि बलरामपुर चीनी मिल्स प्रदेश के किसानों के साथ मिलकर उत्पादन बढ़ाने और उन्हें बेहतर मूल्य दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। साथ ही एथेनॉल उत्पादन और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भी कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों के विकास और किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।