गोण्डा 10 मार्च,2026*।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में “नागरिक सुरक्षा कोर कमेटी” की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में नागरिक सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करना तथा आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना।
बैठक में नागरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान नागरिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए वर्तमान व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार ने कहा कि नागरिक सुरक्षा व्यवस्था किसी भी आपदा या आपात स्थिति में जनसामान्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा से जुड़े स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा समय-समय पर प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन कर उनकी दक्षता बढ़ाई जाए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके। साथ ही जनसामान्य को भी नागरिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि आपदा प्रबंधन से संबंधित संसाधनों की उपलब्धता तथा उनकी कार्यक्षमता का नियमित रूप से परीक्षण किया जाए। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसी भी आकस्मिक स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध रूप से कार्यों का क्रियान्वयन करें तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। सभी अधिकारियों ने नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।
बैठक में एआरटीओ (प्रशासन) आर.सी. भारतीय, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं नागरिक सुरक्षा कोर कमेटी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
एडीएम ने की नागरिक सुरक्षा कोर कमेटी की बैठक दिए जरूरी निर्देश
Meeting की और खबरें
एसपी ने की अपराध समीक्षा गोष्ठी अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के द...
7 minutes ago
डीएम के निर्देश पर टीकाकरण में लापरवाही पर 39 एएनएम को जारी की गई शोका...
2 days ago
प्रभारी प्राचार्य ने नियंता परिषद को दिए निर्देश छात्रहित सर्वोपरि
3 days ago