विश्वविद्यालय परीक्षा की तैयारी के संबंध में एलबीएस में की गई बैठक
गोंडा 1 दिसंबर। स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की स्नातक-परास्नातक स्तरीय सत्रांत परीक्षाएं कल से प्रारंभ हो रही हैं। विश्वविद्यालय परीक्षा की तैयारी के क्रम में महाविद्यालय के ललिता शास्त्री सभागार में वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार, सहायक केंद्राध्यक्ष प्रो. जितेंद्र सिंह, प्रोफेसर राव, प्रो. राजीव अग्रवाल, प्रो. अमन चंद्रा आदि की उपस्थिति में सभी शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों के साथ बैठक की गई।
प्राचार्य प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार ने पूर्व की भांति आदर्श परीक्षा कराने की प्रतिबद्धता पर बल दिया। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Meeting की और खबरें
एसपी ने की अपराध समीक्षा गोष्ठी अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के द...
1 hour ago
डीएम के निर्देश पर टीकाकरण में लापरवाही पर 39 एएनएम को जारी की गई शोका...
2 days ago
प्रभारी प्राचार्य ने नियंता परिषद को दिए निर्देश छात्रहित सर्वोपरि
3 days ago