गोण्डा 28 फरवरी,2026*।
जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी आनंद कुमार राय, एआरटीओ प्रशासन रामचन्द्र भारतीय, एक्सईएएन प्रान्तीय खण्ड प्रमोद त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जाए। विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर यातायात नियमों की जानकारी देने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित स्थलों) की पहचान कर वहां सुधारात्मक कार्य शीघ्र कराए जाएं। साथ ही परिवहन विभाग को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाओं के दौरान घायल व्यक्तियों को शीघ्र चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु अस्पतालों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। रोडवेज अधिकारियों ने भी बस चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके और जनजीवन सुरक्षित बनाया जा सके।
बैठक में जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा तथा पुलिस क्षेत्र अधिकारी सिटी को निर्देश दिए हैं कि गुरु नानक चौराहा से गुड्डू मल चौराहा तक रोड के किनारे लगाई गई जाली के बाहर कोई भी दुकानें न लगाई जाय।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि शहर में जिस माल के पार्किंग की व्यवस्था नहीं है उनको तत्काल नोटिस जारी किया जाय।
बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी, डीआईओएस, बीएसए, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड द्वारा प्रतिभाग किया गया।
डीएम ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक दिए जरूरी निर्देश
Meeting की और खबरें
डीएम की अध्यक्षता में एचपीवी वैक्सीन एवं पल्स पोलियो अभियान हेतु बैठक
3 दिन पहले
देवीपाटन एवं बस्ती मण्डल की विकास योजनाओं पर मंथन कनेक्टिविटी परियोजना...
1 सप्ताह पहले📰
गोंडा में योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे राज्यमंत्र...
1 सप्ताह पहले