गोण्डा 29 जनवरी,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद के विभिन्न विकासखण्डों में फार्मर रजिस्ट्री के प्रगति कार्यों की गहन समीक्षा करना था।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विकासखण्ड तरबगंज, वजीरगंज, नवाबगंज तथा बेलसर के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों एवं फील्ड कर्मचारियों, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव, कृषि विभाग के अधिकारीगण को निर्देशित किया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से डोर-टू-डोर सर्वे कर वास्तविक किसानों की पहचान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सर्वे के दौरान मृतक किसानों को चिन्हित कर उनकी प्रविष्टियों को अलग किया जाए, जिससे अभिलेखों की शुद्धता बनी रहे और किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण आधार है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने भी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विकासखण्डों में आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाए तथा प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण किया जाना आवश्यक है।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड स्तर पर सतत निगरानी रखते हुए कार्य को समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान उपनिदेशक कृषि प्रेम कुमार ठाकुर सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
तरबगंज तहसील के विकास क्षेत्रों की फार्मर रजिस्ट्री की डीएम ने की समीक्षा
Meeting की और खबरें
किसान दिवस पर किसानों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के संग डीएम ने क...
5 days ago
आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त कई अधिकारियों...
1 week ago
पुराने राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी असंतुष्ट फीड बैक...
1 week ago