निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान विभाग के अधिकारियों को कार्य पूर्ण कराने के डीएम ने दिए कड़े निर्देश
गोण्डा 25 जनवरी, 2025* - शनिवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में चल रहे विभिन्न विभागों के भवन निर्माण कार्य एवं सड़क, पुल आदि के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों को समय से पूरा किया जाय। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई भी समझौता न किया जाए। जिन भवन निर्माण में बजट के अभाव से कार्य रुका है उसे बजट मंगाकर पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्तर से निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाती है अतः कार्यदायी संस्थाएं सभी निर्माण कार्यों को समय से पूरा करें। देर से निर्माण पूरा करने पर शासकीय धन की क्षति होती है। जिलाधिकारी ने कहा कि जो निर्माण कार्य मामूली सी कमी होने के कारण शतप्रतिशत पूर्ण नहीं हो पा रहे है। उन सभी निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। जो कमी है उसे तत्काल पूरा कर कर सम्बन्धित विभाग को हैंडओवर किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, डीएसटीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएसटीओ राजेश पाण्डेय, एक्सईएएन प्रान्तीय खण्ड प्रमोद त्रिपाठी, एक्सईएएन सीडी- 1, 2, एक्सईएएन ग्रामीण अभिन्यंत्रण विभाग, सहायक पर्यटन अधिकारी वन्दना पाण्डेय, प्राधानाचार्य जीजीआईसी, एबीएसए नगर, सभी संबंधित निर्माण कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण सहित अन्य सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Meeting की और खबरें
एसपी ने की अपराध समीक्षा गोष्ठी अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के द...
52 minutes ago
डीएम के निर्देश पर टीकाकरण में लापरवाही पर 39 एएनएम को जारी की गई शोका...
2 days ago
प्रभारी प्राचार्य ने नियंता परिषद को दिए निर्देश छात्रहित सर्वोपरि
3 days ago