कर्नलगंज गोंडा। क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े सर्राफा व्यवसायी को निशाना बनाया। अपाची बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी राजन सोनी पुत्र सीताराम सोनी निवासी मोहल्ला सदर बाजार, कस्बा कर्नलगंज की कनपटी पर कट्टा लगाकर लाखों रुपये के जेवर व नगदी लूट ली और फरार हो गए।
यह सनसनीखेज वारदात नारायणपुर मांझा रेलवे क्रॉसिंग के पार सुबह करीब 9 बजे हुई, जब क्षेत्र में आमजन की आवाजाही भी बनी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दी है। दिनदहाड़े इस तरह की वारदात ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक आम जनता ऐसे ही अपराधियों के रहमो-करम पर जीने को मजबूर रहेगी। क्या पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम हो रही है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले का खुलासा कब तक करती है और अपराधियों को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाया जाता है।