Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

संभल के एसपी के के विश्नोई ने मुख्यमंत्री को दिया अपने शादी का निमंत्रण

लखनऊ। यूपी के संभल जिले के एसपी IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अपने माता-पिता के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण दिया।

कृष्ण कुमार बिश्नोई की शादी बरेली की IPS अंशिका वर्मा के साथ होने जा रही है। दोनों 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में सात फेरे लेंगे। इसके बाद 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसोर्ट में भव्य रिसेप्शन समारोह आयोजित किया जाएगा।

शादी को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।