करनैलगंज गोंडा। तहसीेल करनैलगंज क्षेत्र में जनगणना-2027 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण तहसीलदार द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, गणनाकर्मियों एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा प्रशिक्षण सामग्री का जायजा लिया गया। जनगणना प्रश्नावली को भरने, मोबाइल ऐप के संचालन एवं डेटा प्रविष्टि की प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया।
संबंधित अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें तथा गणनाकर्मियों की सभी शंकाओं का समाधान करें। चार्ज ऑफिसर द्वारा प्रशिक्षण व्यवस्था को सुचारु, व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।