बालपुर गोंडा। कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड स्तरीय कृषि मेला एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। हलधरमऊ विकास खण्ड में कृषि मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए।
कार्यक्रम में किसानों को उन्नत कृषि तकनीक,उन्नत बीज, फसल उत्पादन, संतुलित उर्वरक का उपयोग, प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रीकरण, प्राकृतिक खेती, कृषि पंजीकरण एवं कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसानों की दी गई। कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया। पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।
क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह, कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर, कमलजीत सिंह गोदाम प्रभारी, सर्वेश कुमार मिश्रा, आलोक कुमार पटेल, हरेंद्र बहादुर, विजय कुमार, पंकज सिंह
