गोंडा 01 जून 2026* - गोंडा में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा गांधी पार्क के निकट तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य, जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, जिला मंत्री शिवदास कनौजिया एवं विष्णु प्रताप पांडेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी, मीडिया प्रभारी विवेकमणि श्रीवास्तव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उद्घाटन के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को दर्शाने वाली यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की झलक प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश देश के विकास का प्रमुख इंजन बनकर उभरा है। कानून व्यवस्था, आधारभूत संरचना, औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी मजबूत हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर घर नल से जल, स्वास्थ्य बीमा, मेट्रो विस्तार, एयर कनेक्टिविटी, रैपिड रेल, तकनीकी विकास तथा धार्मिक स्थलों के विकास जैसे कार्यों के माध्यम से आमजन के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। आजादी के समय स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा देखे गए विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, रोजगारपरक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी निर्णयों को चित्रों और सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसमें औद्योगिक विकास, किसान हित में लिए गए निर्णय, स्वरोजगार योजनाएं, गन्ना मूल्य भुगतान, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, खेलो इंडिया अभियान, मेट्रो विस्तार, बेसिक शिक्षा, कन्या सुमंगला योजना तथा अन्य विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है।
अपर जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार ने जिलाध्यक्ष सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को प्रदर्शनी का विस्तृत अवलोकन कराया। उन्होंने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ द्वारा भेजी गई यह तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी 3 जून तक जनसामान्य के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" की भावना को केंद्र में रखते हुए प्रदेश के विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही श्री अयोध्या धाम के विकास, विश्वविद्यालयों की स्थापना, औद्योगिक निवेश, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से संबंधित उपलब्धियों को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है।
तीन दिवसीय विकास चित्र प्रदर्शनी का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
Inaugration की और खबरें
एसपी ने सीओ तरबगंज कार्यालय में सौर ऊर्जा संयंत्र एवं कर्तव्य वाटिका क...
एक महीने पहले
आज से तीर्थराज प्रयागराज में माघ मेले का हुआ श्रीगणेश
5 महीने पहले
सड़क सुरक्षा के प्रचार वाहन को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
5 महीने पहले