बीईओ व जिला व्यायाम शिक्षक ने टेबल टेनिस कोर्ट का किया उद्घाटन
गोंडा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानीपुरवा में नए टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर समय प्रसाद पाठक ने किया। यहां पर जगह ओपन ग्राउंड नहीं है। अतः इनडोर गेम पर जोर देते हुए प्रधानाचार्य ममता मिश्रा ने टेबल टेनिस को मंगवाया। जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर टेबल टेनिस खेल के टेबल का उद्घाटन किया।
बच्चों को इसके नियम से अवगत कराते हुए खेलने की विधा बताई गई। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ मीनू त्रिपाठी तथा रेनू श्रीवास्तव तथा विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष गीता उपस्थित रहे। इसको लेकर बच्चे बहुत उत्साहित हैं तथा तैयारी कर आगामी प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे।
Inaugration की और खबरें
यूपी आउट सोर्स सेवा निगम के लोगो वेबसाइट एवं पोर्टल का शुभारंभ
1 month ago
तीन दिवसीय विकास चित्र प्रदर्शनी का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
4 months ago
एसपी ने सीओ तरबगंज कार्यालय में सौर ऊर्जा संयंत्र एवं कर्तव्य वाटिका क...
5 months ago