Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

ग्रामीणों के सहयोग से डायल यूपी 112 की सिपाहियों ने नाले में फंसे सांड की बचाई जान

बालपुर गोंडा। बालपुर में लखनऊ हाइवे के किनारे बने नाले में 24 घंटे पहले एक सांड फिसल कर गिर गया। ग्रामीणों के मुताबिक रात भर वह चीखता चिल्लाता रहा। 

सुबह पड़ोस के सन्तोष कुमार तिवारी की पत्नी ने डायल यूपी 112 के सिपाहियों को फोन किया। इसके बाद डायल यूपी 112 के सिपाहियों ने आसपास के कई लोगों को इकट्ठा नाले में फंसे सांड को निकलवाने का प्रयास किया। संयोगवश यह प्रयास असफल रहा। इसके बाद डायल यूपी 112 के सिपाहियों ने बिजली विभाग के खंभा गाड़ने वाले ट्रैक्टर को बुलवाकर नाले में फंसे सांड को बाहर निकलवाया। इस तरह से भूखे प्यासे सांड की जान बच गई। सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रही लेकिन समाजसेवा एवं राजनीति से जुड़ा एक भी व्यक्ति इंसानियत के इस काम के लिए मौके पर नहीं दिखाई पड़ा। जबकि सिपाहियों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्म पाल सिंह को सहयोग के लिए फोन भी किया।