Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

एसपी एवं उनकी पत्नी ने बालगृह के बच्चों को वितरित किए गर्म कपड़े

  गोण्डा। आज दिनांक 07.12.2025 को शीत ऋतु के आगमन को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा जनपद में संचालित सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रमों के क्रम में मण्डलीय बाल देखरेख संस्थान बाल गृह (शिशु) का दौरा किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपने पिता राधेश्याम जायसवाल (सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक) तथा गोण्डा के प्रतिष्ठित व्यापारियों के सहयोग से बाल गृह में निवासरत लगभग 65 बच्चों के लिए सर्दी से बचाव हेतु आवश्यक सभी प्रकार के गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया, जिसमें-इनर, जूते, मोजे, लोअर, अपर जैकेट तथा अन्य ऊनी कपड़े शामिल थे तथा साथ ही साथ सभी बच्चों को फल वितरण किया गया । बाल गृह में नवजात शिशु से लेकर 17 वर्ष की आयु तक के बच्चे शामिल हैं । कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों के साथ भावनात्मक संवाद से हुई, जिसमें उन्होंने बच्चों से उनके दैनिक जीवन, पढ़ाई, स्वास्थ्य तथा देखभाल से संबंधित जानकारी प्राप्त की, साथ ही संस्थान में मौजूद सभी दत्तक माताओं तथा कर्मचारियों को बच्चों की देखभाल, पोषण, स्वच्छता, सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। महोदय द्वारा अपने सम्बोधन मे कहां गया कि “समाज का सबसे कमजोर वर्ग- विशेष रूप से अनाथ एवं परित्यक्त बच्चे हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं । पुलिस संगठन केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवीय मूल्यों और सामाजिक सहयोग के माध्यम से ऐसे बच्चों के भविष्य को संवारना भी उसका कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि गोण्डा पुलिस समय-समय पर समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए जागरूकता कार्यक्रम, सहायता शिविर और सेवा-आधारित गतिविधियाँ आयोजित करती रही है। आज का कार्यक्रम भी उसी श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बच्चों को ठंड से बचाना और उन्हें सुरक्षित, आरामदायक वातावरण प्रदान करना है। इस अवसर पर महोदय द्वारा संस्थान के आवासीय कक्ष, भोजनालय, कपड़े रखने की व्यवस्था, शिक्षण संसाधन तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार से निरीक्षण किया। साथ ही औचक रूप से भोजन की गुणवत्ता, बिस्तरों की सफाई तथा बच्चों के लिए उपलब्ध दवाओं/पोषक आहार की स्थिति का भी परीक्षण किया और आवश्यकतानुसार सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए। गर्म कपड़ों के वितरण के दौरान बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा नए कपड़े पहनकर व्यक्त की गई खुशी ने कार्यक्रम के माहौल को भावनात्मक और आनंदमय बना दिया। कई बच्चों ने पुलिस अधीक्षक महोदय और उपस्थित अधिकारियों के साथ आत्मीयता से बातचीत की, जिससे कार्यक्रम में मानवीय अपनापन और भी बढ़ गया। इस कार्यक्रम में वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा तन्वी जासवाल, प्र0नि0 को0 नगर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, जनपद के प्रमुख व्यापारीगण, बाल गृह (शिशु) की अधीक्षिका तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने महोदय के इस मानवीय पहल की सराहना की , सहयोगी व्यापारीगण को हृदय से धन्यवाद दिया और आगे भी इसी प्रकार सामाजिक कल्याण गतिविधियों में सहभागी बनने की कोशिश करते रहना चाहिए।