उमरी बेगमगंज गोंडा। ऐली परसौली क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। बाढ़ का पानी अब घरों में घुसने लगा है, जिससे ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। घरों में पानी भरने से लोगों को घरेलू सामान और जरूरी वस्तुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में भी परेशानी हो रही है।
ऐली परसौली के प्राथमिक विद्यालय गोड़ियाना में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। विद्यालय परिसर जलमग्न होने से पठन-पाठन प्रभावित होने की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों के मुताबिक जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और यदि पानी की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।
बाढ़ का असर गोड़ियाना, तेलमहन पुरवा, नौबस्तन पुरवा, लोनियन पुरवा समेत दर्जनों मजरों में दिखाई दे रहा है। इसके अलावा गढ़ी, जवरनगर, परास और बहादुरपुर सहित कई गांव भी बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ का पानी खेतों में भर जाने से सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है और फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। पलायन करने वाले परिवारों को तत्काल सहायता के रूप में पॉलिथीन का वितरण कराया जा रहा है। ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।
एसडीएम तरबगंज प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। टीम गठित कर लगातार निगरानी की जा रही है। पलायन करने वाले परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
ऐली परसौली में ग्रामीणों के घरों में घुसा सरयू नदी के बाढ़ का पानी मुश्किलों में जिंदगानी
Flood की और खबरें
बाढ़ प्रभावित 1100 से अधिक परिवारों में वितरित की गई राहत सामग्री
3 days ago
डीएम के निर्देश पर बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन राहत किट जरूरी सामान क...
5 days ago
प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने जाना नकहरा के ग्रामीणों का हाल 200 से अध...
6 days ago