Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

गोंडा में मासूमों के निवाले पर डाका डीपीओ सीडीपीओ समेत 5 पर एफआईआर



गोंडा। कर्नलगंज तहसील व विकासखंड क्षेत्र के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के हिस्से के राशन में बड़ा घोटाला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कर्नलगंज पुलिस ने मौजूदा जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मामला कंजेमऊ गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ा है। आरोप है कि जुलाई 2024 में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बांटे जाने वाले तीन महीने के ड्राई राशन (दाल, तेल और दलिया) का वितरण ही नहीं किया गया। शिकायतकर्ता लाल कुमार सिंह का आरोप है कि अधिकारियों और स्वयं सहायता समूह ने मिलीभगत कर सरकार के राशन का गबन कर लिया। जब शिकायतकर्ता ने आरटीआई के जरिए राशन उठान और वितरण के दस्तावेज मांगे, तो जानकारी देने के बजाय उनसे शुल्क की मांग की गई। 

इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली और न्यायालय के आदेश पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में पुलिस ने संजय कुमार वर्तमान डीपीओ, मनोज कुमार मौर्य तत्कालीन डीपीओ, महेंद्र वर्मा सीडीपीओ कर्नलगंज, कृष्णदेव गोदाम प्रभारी बालविकास परियोजना कर्नलगंज, आरती वर्मा अध्यक्ष, गुलाब स्वयं सहायता समूह कंजेमऊ के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। यदि ये आरोप सही हैं तो यह बेहद घृणित कृत्य है, क्योंकि यह सीधे तौर पर गरीब और मासूम बच्चों के निवाले से जुड़ा है। ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।