मजदूरी मांगना मजदूर को पड़ा महंगा जमकर पिटाई 4 लोगों के विरुद्ध दर्ज की गई एफआईआर
गोंडा। जिले के थाना मोतीगंज क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी का पैसा मांगने गये श्रमिक क़ी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित क़ी तहरीर पर पुलिस ने 4 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
घटना गोंडा जिले के थाना मोतीगंज अन्तर्गत ग्राम निबिहवा तुर्काडीह की है। यहां के निवासी राजेश कुमार यादव ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा है। गांव के निवासी संतोष के यहां वह बतौर श्रमिक काम कर रहा था। उसकी मजदूरी 15000 रुपये हो गई। उसने मजदूरी के रुपये मांगे तो संतोष, अशोक, मथुरा व अशोक की पत्नी निवासी निबिहवा तुर्काडीह थाना मोतीगंज चारो लोग भड़क उठे औऱ गाली देते हुए उसकी पिटाई करने लगे। हल्ला गुहार पर तमाम लोग आ गये औऱ बचाये। पीड़ित ने मजदूरी के रुपये दिलाते हुए आरोपियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई किये जाने क़ी मांग क़ी है। मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मोतीगंज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई क़ी जा रही है।
FIR की और खबरें
जर्जर पुल से दुर्गा मूर्ति विसर्जन का हठ नायब तहसीलदार से अभद्रता 10 प...
2 days ago
लल्ला भैया के बेटे पर ताबड़तोड़ दो मुकदमें दर्ज किए जाने से करनैलगंज क...
5 days ago
मौजूदा एवं पूर्व विधायक समर्थकों में भिड़ंत में 40 से 50 अज्ञात लोगों...
5 days ago