नाबालिग बालिका के अपहरण में 3 लोगों के विरुद्ध दर्ज किया गया मुकदमा
परसपुर गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र में नाबालिक बालिका के अपहरण मामले में यहां की निवासिनी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध नाबालिक बालिका के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
घटना थाना परसपुर क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव की है। महिला ने तहरीर में कहा है कि शादी करने की नियत से कि बीते 20 फ़रवरी की शाम करीब 5 बजे रिंकू व ढोढ़े की मदद से शिवम कश्यप उसकी नाबालिक पुत्री क़ो अपने साथ कहीं लेकर चला गया है। पीड़िता ने बालिका क़ो बरामद कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिवम कश्यप, रिंकू, ढोढ़े निवासी ग्राम बलमत्थर भभूती पांडेय पुरवा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक परसपुर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
FIR की और खबरें
भूमि की जालसाजी के मामले में कोर्ट के आदेश चार लोगों के विरुद्ध दर्ज...
1 month ago
सर्राफा व्यवसाई से असलहे की नोक पर लाखों की लूट मामले में पुलिस ने दर्...
1 month ago
पत्रकार की मौत मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों पर दर्ज हुआ गैर इरा...
2 months ago