पावरहाउस में चोरी करने वालों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा
गोण्डा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निरंकुश चोर आये दिन चोरी की घटना क़ो अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने अब सरकारी सम्पतियों क़ो भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इससे क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है। बेखौफ चोरों के हौंसले बुलंद हैं।
ताज़ा घटना थाना परसपुर क्षेत्र के विद्युत उपखण्ड कार्यालय परसपुर की है। एसएसओ विजय कुमार शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में कहा गया है की 20 फ़रवरी की रात्रि में चोर विद्युत उपखंड कार्यालय में घुस गये औऱ वहां रखा इन्वर्टर, मानीटर, बोर्ड, माऊस, 500 मीटर तार, 1000 मीटर एबीसी केविल चोरी कर ले गये। जानकारी होने पर ड्यूटी पर मौजूद विवेक शुक्ल व शिवप्रसाद ने डायल 112 की पुलिस क़ो सूचित करते हुए अवर अभियंता व एसडीओ क़ो दूरभाष पर सूचित किया था। एसएसओ ने मुकदमा दर्ज कर सामान बरामद करते हुए चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक परसपुर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
FIR की और खबरें
जर्जर पुल से दुर्गा मूर्ति विसर्जन का हठ नायब तहसीलदार से अभद्रता 10 प...
2 days ago
लल्ला भैया के बेटे पर ताबड़तोड़ दो मुकदमें दर्ज किए जाने से करनैलगंज क...
5 days ago
मौजूदा एवं पूर्व विधायक समर्थकों में भिड़ंत में 40 से 50 अज्ञात लोगों...
5 days ago