Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

चाकूबाजी के मामले में 3 ज्ञात 15 अज्ञात समेत 18 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर

गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के भुतहा ताल रानी पुरवा के पास 28 अक्टूबर की शाम चाकूबाजी की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर में गुड्डू वर्मा, समर ठाकुर, आर्यन और 15 अज्ञात युवकों को नामजद किया गया है। 

पीड़ित आदित्य चन्द्र पाण्डेय के मुताबिक घटना 28 अक्टूबर को शाम को हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि नामजद लोगों और अन्य युवकों ने धारदार चाकू से जान से मारने की कोशिश किया। पीड़ित ने घटना के पीछे रंजिश और सामाजिक अपमान का आरोप भी लगाया है। तहरीर में घटना के समय 50 से अधिक लोगों के मौजूद होने की बात कही गई है। पुलिस ने 29 अक्टूबर 2026 को एफआईआर संख्या 0995/2026 दर्ज किया। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 191(2) और 191(3) लगाई गई हैं।