गोंडा। जिले की करनैलगंज कोतवाली में 21 अक्टूबर को शारदेन मोहन पर 2 एफआईआर दर्ज होने के बाद करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र का सियासी माहौल गरमा गया है। पहले राजा कुंडा रघुराज प्रताप सिंह की पार्टी के लोगों से मारपीट का मामला हो और उसके ठीक बाद रामलीला मैदान में समर्थकों के मंच पर चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने करनैलगंज विधानसभा के सियासी तापमान को बढ़ा दिया है।
12 बजकर 38 मिनट से 1 बजकर 38 के बीच दोनों मुक़दमें दर्ज किए बताये जा रहे हैं। पहले में 35 से 40 अज्ञात लोगों पर दूसरे में शारदेन और 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पहले एफआईआर की तहरीर में भी शारदेन मोहन सिंह का नाम शामिल रहा है। रामलीला के मंच पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया गया है।
शांति व्यवस्था को लेकर करनैल कस्बा चौकी के प्रभारी दरोगा ने मुकदमा लिखाया है। दशहरे वाले दिन अव्यवस्था का वीडियो वायरल हुआ था।
शारदेन मोहन उनके समर्थकों का पुलिस से हंगामा कर मंच पर चढ़ने को लेकर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज का मामला सामने आया था। सरकारी काम में बाधा डालने और मेले में भगदड़ मचाने का आरोप लगाया गया है। पहले मुकदमे में 7 दूसरे में 6 गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।