Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

समारोह आयोजित करके सेवा निवृत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई विदाई



गोण्डा। रिजर्व पुलिस लाइन, गोण्डा स्थित सभागार कक्ष में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  अभिषेक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके द्वारा पुलिस विभाग में दी गई दीर्घकालीन सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।

 कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि पुलिस विभाग में सेवा करना एक महत्वपूर्ण दायित्व है तथा सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान विभाग एवं आमजन की सेवा में दिए गए योगदान को सदैव सम्मान के साथ स्मरण किया जाएगा। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति शासकीय सेवा से अवश्य है, लेकिन विभाग एवं समाज के प्रति उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन सदैव महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने सभी के स्वस्थ एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।

समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नितेश सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण निम्नवत हैं-

1. प्रतिसार निरीक्षक अजय प्रताप सिंह
2. उ0नि0 ना0पु0 पंकज शुक्ला
3. मुख्य आरक्षी सर्वजीत यादव