गोंडा। पति ने मेहनत मजदूरी करके पत्नी को एएनएम बनाया अब वह उसी के साथ नहीं रहना चाहती है। पति ने घर का भैंस और गन्ना बेचकर अपनी पत्नी रेनू वर्मा को एएनएम की पढ़ाई कराया है। अब पत्नी उसके घर ही नही आना चाहती है और उसने साफ इनकार कर दिया है। अब पति ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। मामला मोतीगंज थाना क्षेत्र के चपरतल्ला कौरहे गांव के रहने वाले राजेश वर्मा का है। उसकी पत्नी रेनू वर्मा ने कहा मुझे मेरे पति ने नहीं पढ़ाया है। मैं जब घर जाती हूं तो वह मुझे मारते पीटते हैं जो भी आरोप उन्होंने लगाया है वह गलत है। इससे पति के सामने बड़ा धर्म संकट खड़ा हो गया है और उसके आगे के जीवन के लिए यक्ष प्रश्न बन गया है।
मेहनत मजदूरी करके पति ने पत्नी को बनाया एएनएम अब उसने उसके घर रहने से किया साफ इनकार
Events की और खबरें
तेज बारिश में मसकनवा गौरा चौकी मार्ग पर बड़ा पेड़ गिरने से आवागमन बाधि...
2 सप्ताह पहले
क्षेत्र में खनन माफियाओं का आतंक खनन अधिकारी दो किलोमीटर तक चलती जेसीब...
3 सप्ताह पहले
करनैलगंज कटरा घाट पर सरयू नदी में नहाने गए वृद्ध संदिग्धावस्था में लाप...
एक महीने पहले