बाबागंज चौराहे के पास दिखा दुर्लभ प्रजाति का उल्लू युवक ने कौवों के हमले से बचाया
कर्नलगंज गोंडा। तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत बाबागंज चौराहे के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कौवों से घिरा एक बड़ा और रंग-बिरंगा उल्लू लोगों को दिखाई दिया। कौवों के लगातार हमले से उल्लू घायल होने की स्थिति में था, जिससे आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए। इसी दौरान स्थानीय युवक आलोक शुक्ला ने साहस और मानवता का परिचय देते हुए उल्लू को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और उल्लू को अपने संरक्षण में ले लिया।
प्रारंभिक जांच में यह उल्लू दुर्लभ प्रजाति का बताया जा रहा है। वन विभाग के अनुसार, इसकी सही पहचान और उत्पत्ति को लेकर विशेषज्ञों से राय ली जा रही है। उल्लू को सुरक्षित रखा गया है और उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर निगरानी की जा रही है। वन विभाग का कहना है कि विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी, ताकि उल्लू का भविष्य सुरक्षित रह सके और उसे प्राकृतिक वातावरण में उचित संरक्षण मिल सके। स्थानीय लोगों में इस दुर्लभ उल्लू को लेकर काफी उत्सुकता देखी गई।
Events की और खबरें
दो हजार का पेट्रोल भरवाकर कर्मचारी को धमकी देते हुए बिना पैसे दिए दबंग...
3 सप्ताह पहले
न्याय न मिलने पर महिला के बच्चे समेत ऊंचे टावर पर चढ़ने से हड़कंप
3 सप्ताह पहले
बच्चे समेत ऊंचे टावर पर महिला के चढ़ने से हड़कंप प्रशासन करता रहा उतरन...
3 सप्ताह पहले