Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

बाबागंज चौराहे के पास दिखा दुर्लभ प्रजाति का उल्लू युवक ने कौवों के हमले से बचाया

  कर्नलगंज गोंडा। तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत बाबागंज चौराहे के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कौवों से घिरा एक बड़ा और रंग-बिरंगा उल्लू लोगों को दिखाई दिया। कौवों के लगातार हमले से उल्लू घायल होने की स्थिति में था, जिससे आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए। इसी दौरान स्थानीय युवक आलोक शुक्ला ने साहस और मानवता का परिचय देते हुए उल्लू को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और उल्लू को अपने संरक्षण में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह उल्लू दुर्लभ प्रजाति का बताया जा रहा है। वन विभाग के अनुसार, इसकी सही पहचान और उत्पत्ति को लेकर विशेषज्ञों से राय ली जा रही है। उल्लू को सुरक्षित रखा गया है और उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर निगरानी की जा रही है। वन विभाग का कहना है कि विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी, ताकि उल्लू का भविष्य सुरक्षित रह सके और उसे प्राकृतिक वातावरण में उचित संरक्षण मिल सके। स्थानीय लोगों में इस दुर्लभ उल्लू को लेकर काफी उत्सुकता देखी गई।