Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

केजीएन पब्लिक स्कूल में लव जेहाद का भंडाफोड़ 9 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर

गोण्डा। जिले में संचालित केजीएन पब्लिक स्कूल में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां छात्रा से छेड़खानी और लव जिहाद का आरोप लगा है।इस मामले में मौलवियों द्वारा बच्चों के 'ब्रेनवॉश' की कोशिश करने का आरोप है। 

आरोप है कि परवेज खान छात्रा को अश्लील मैसेज भेजता था और विरोध करने पर भाई को पीटकर भगा दिया। बगैर मान्यता के संचालित केजीएन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक वारिस  खां पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। साक्ष्य  छिपाकर एडमिशन लेने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। परवेज खान, सलाहुद्दीन हाफिज, इसराइल, ज़कीरे, साजिद, अरशद,इबरान एवं एक अज्ञात समेत 9 लोगों के विरुद्ध इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

 जांच कौड़िया पुलिस कर रही है।  एएसपी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा चार अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताक्ष की जा रही है।