गोंडा 22 जुलाई। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश 23 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक संपन्न होंगे। महाविद्यालय ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।
महाविद्यालय में प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. संजय कुमार पांडेय द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार बी.ए., बी.एस-सी. (बायो), बी.एस-सी. (गणित), बी.एस-सी. कृषि, बी.कॉम., बी.बी.ए. तथा बी.सी.ए. पाठ्यक्रमों के लिए विभिन्न वर्गों के कटऑफ अंक निर्धारित किए गए हैं। कई पाठ्यक्रमों एवं आरक्षित वर्गों में सभी पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए आमंत्रित किया गया है।
प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अभ्यर्थी प्रवेश आवेदन पंजीकरण संख्या के साथ अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र एवं उनकी छायाप्रतियां लेकर उपस्थित हों। विषयवार सीटें सीमित होने के कारण निर्धारित सीटों से अधिक प्रवेश नहीं दिए जाएंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात प्रवेश स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर MPUBLPRN नहीं बनवाया है, उन्हें पहले यह प्रक्रिया पूर्ण कर महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपने आवेदन में अपलोड करना होगा। विस्तृत सूचना महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lbsdc.org.in पर उपलब्ध है।
एलबीएस कालेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रथम मेरिट सूची जारी 23 से 27 जुलाई तक होगा प्रवेश
Entrance की और खबरें
📰
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 में प्रवेश हेतु आनलाइन पंजीकरण की ता...
3 weeks ago
एलबीएस कालेज में तीसरे एवं पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया प्रार...
2 months ago
एलबीएस कालेज में बीएससी बायो की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आनलाइन पंजी...
2 months ago