बालपुर गोण्डा। जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस-एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार देर रात बालपुर चौकी क्षेत्र के पंडित पुरवा मोड़ के पास पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार 
पूंछताछ में खुलासा, 5 दिन पहले ज्वेलर्स की दुकानों में की थी चोरी
पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन शातिरों ने 5 दिन पहले कर्नलगंज के चौरी चौराहा के पास दो ज्वेलर्स की दुकानों के शटर काटकर लाखों के आभूषण चोरी किए थे। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई थी। बदमाशों ने कैमरे का रुख मोड़ दिया था, लेकिन उनकी हरकतें फुटेज में रिकॉर्ड हो गई थीं। इसके अलावा ये खरगूपुर और परसपुर क्षेत्र में हुई कई अन्य चोरियों में भी शामिल हैं।
घायल बदमाशों का इलाज जारी
मुठभेड़ में चुनमुन चौहान उर्फ विशाल के दाहिने पैर और शिवकुमार के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तीसरे आरोपी रोशन लाल को भागते समय गिरफ्तार किया गया।
तीनों पर दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तीनों शातिर अपराधी हैं। जिसमें शिवकुमार निवासी सीताराम नगर, बहराइच पर 20 मुकदमे, चुनमुन चौहान उर्फ विशाल निवासी मल्लू सिंह पर 27 मुकदमे और रोशन लाल निवासी दीवानपुरवा पर 46 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि एसओजी और तीन थानों की टीम लगातार निगरानी कर रही थी। सटीक सूचना पर कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। बरामद जेवरों की पहचान और अन्य चोरी के खुलासे के लिए पूंछताछ जारी है।
पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार 2 के पैर में लगी गोली हड़कंप
Encounter की और खबरें
पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली अवैध असलहा बाइक चोरी...
7 hours ago
गोकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ पैर में लगी गोली गिरफ्तार
3 weeks ago
पुलिस मुठभेड़ में एक अंतर्जनपदीय गौतस्कर के पैर में लगी गोली तमंचा खोख...
1 month ago