गोंडा। लखनऊ हाइवे पर थाना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र की पुलिस चौकी बालपुर से चन्द कदम की दूरी ग्राम पंचायत नकहा बसन्त के पास पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। इस दौरान पुलिस ने तीन चोरों को भी गिरफ्तार किया है। घटना को अंजाम देते समय सीसीटीवी में कैद आरोपी हो गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक वहां भारी पुलिस बल का जमावड़ा लगा हुआ रहा। उसके आसपास के गांवों को जाने वाले राहगीरों को पुलिस बार बार रोकती टोकती रही।
