Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के ईनामी बदमाश के पैर में लगी गोली गिरफ्तार


 गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 व थाना को0 नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गोण्डा-बहराइच रोड पर ग्राम बिमौर के पास जगदीश पुर मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान रु0 25,000/- का ईनामिया शातिर बदमाश - दौलत खान पुत्र रहमत खान निवासी ग्राम महोलिया थाना अलीगंज जनपद बरेली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे व निशानदेही से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस, चांदी के आभूषण व 01 अदद चोरी की हीरो पैशन प्रो मोटरसाईकिल बरामद की गई । 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 22.12.2025 को वादी आशीष कुमार गुप्ता पुत्र कौशल कुमार गुप्ता नि० ठाकुरद्वारा फैजाबाद रोड थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर पर लिखित सूचना दी गई कि उनकी ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना कारित कर सोने-चांदी के आभूषण व नगदी रूपयों की चोरी की गयी है । वादी कर्ताराम प्रजापति पुत्र गंगाराम प्रजापति निवासी ग्रामभोपतपुर बस्ती थाना-इटियाथोक, जनपद-गोण्डा ने थाना को0 नगर पर लिखित सूचना दी कि दिनांक 26.12.2025 को वह जिला महिला चिकित्सालय गोण्डा गये थे जहाँ पार्किंग से उनकी स्पलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है। वादी आशुतोष कौशल पुत्र श्याम लाल कौशल नि० ग्रा० मो0 दवा बाजार मकार्थीगंज थाना को० नगर जनपद गोण्डा ने लिखित सूचना दी कि दिनांक 06/01/2026 की मध्य रात्रि मे अज्ञात चोरों द्वारा पीछे के रास्ते से उनकी ज्वैलर्स की दुकान मे दाखिल होकर कुछ सामान चुरा लिया गया। उक्त लिखित सूचनाओं के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये थे। तत्काल स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था।

 घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के पर्यवेक्षण में 05 पुलिस टीमों का गठन किया गया था तथा प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस को भी घटना के सफल अनावरण हेतु लगाया गया था। लगातार सुरागरसी-पतारसी, साक्ष्य संकलन व तकनीकी/मैनुअल निगरानी की जा रही थी । आज दिनांक 12/13.01.2026 को थाना को0 नगर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में बड़गाँव चौराहा पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान प्राप्त सूचना पर उक्त घटनाओं में संलिप्त अभियुक्त जोकि बहराइच की तरफ से गोण्डा आ रहा था उसे ग्राम बिमौर के पास जगदीश पुर मोड़ पर घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें अभियुक्त दौलत खान द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में बदमाश दौलत खान के पैर में गोली लगी । 

घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया है । पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे व निशानदेही से चांदी के आभूषण, अवैध असलहा, रु0 40,000/- नगद व चोरी की मोटरसाईकिल को बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. दौलत खान पुत्र रहमत खान निवासी ग्राम महोलिया थाना अलीगंज जनपद बरेली ।

अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0-1027/25, धारा 331(4),305(a) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-39/26, धारा 303(2) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0- 43/26, धारा 331(4),305(a) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-46/2026, धारा 109(1)317(2),318(4),319(2)336(3),338,340(2) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 07 जोड़ी नई पायल सफेद धातु 
02. 06 जोड़ी पुरानी इस्तेमाली पायल
03. 01 अदद ब्रेसलेट सफेद धातु 
04. 01 अदद गले की चैन सफेद धातु 
05. 03 अदद पुराना इस्तेमाली पायल 
06. 02 अदद नया सफेद धातु का पायल
07. 01 जोड़ी बचकाना पायल 
08. 01 अदद अंगूठी सफेद धातु 
10. 10 अदद सफेद धातु के सिक्के
11. 01 अदद माला बचकाना सफेद धातु
12. 05 अदद सिंगल पायल पुराना
13. 02 अदद सिंगल पायल पुराना
14. नकद 40,000 रुपए 
15. चोरी की एक अदद काले रंग की पैशन मोटरसाइकिल 
16. अवैध असलहा .315 बोर मय एक अदद जिंदा एवं एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर

*अभियुक्त दौलत खान का अपराधिक इतिहास-* 
1. मु0अ0सं0 102/25 धारा 8/18 NDPS ACT थाना केमरी जनपद रामपुर ।
2. मु0अ0सं0 280/2022 धारा 363/366/376D आईपीसी धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर ।
3. मु0अ0सं0 46/24 धारा 8/21/29 NDPS ACT थाना खटीमा जनपद उधमसिंहनगर उत्तराखण्ड ।
4. मु0अ0सं0 1027/25 धारा 331(4),305A BNS थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा ।
5. मु0अ0सं0 015/26 धारा 331(4),305A BNS थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा ।
6. मु0अ0सं0 014/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना कोतवाली देहात,गोण्डा ।
7. मु0अ0सं0 011/26 धारा 331(4),303(2),61(2)A BNS थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा ।

*गिरफ्तारकर्ता टीम-*
01. प्र0नि0 बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी थाना को0 नगर, गोण्डा 
02. एस0ओ0जी0/सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 गौरव सिंह तोमर 
03. उ0नि0 अमरनाथ  
04. उ0नि0 अंकित सिंह
05. उ0नि0 उमाशंकर उपाध्याय
06. उ0नि0 पिंटू यादव
07. हे0कां0 रणधीर सिंह (एसओजी)
08. हे0का0 अमित पाठक (सर्विलांस)
09. हे0का0 राकेश सिंह (एसओजी)
10. हे0कां0 बिरजू कुमार(एसओजी)
11. हे0कां0 दीपक यादव
12. हे0कां0 हेमन्त पाठक
13. हे00कां0 रावत यादव 
14. हे0कां0 अमित यादव 
15. कां0 अमित तोमर